Last Hero एक बारी-आधारित युद्ध की सुविधा से युक्त एक रोल-प्लेइंग गेम है जो आपको सर्वनाश के बाद की एक ऐसी दुनिया में पूरी तरह से तल्लीन कर देता है, जो विस्फोट के साथ खत्म होने के कगार पर है। इस RPG की कलात्मक शैली पौराणिक Borderlands के फ्रैंचाइज़ी के समान है।
Last Hero में गेम का मुख्य केन्द्र युद्ध ही होता है, क्योंकि इसमें आप अपना सबसे ज्यादा समय यहीं बिताते हैं। इसमें आपको अधिकतम छह पात्रों की टीम के साथ ढेर सारे दुश्मनों के खिलाफ लड़ने का अवसर मिलता है। अपने दुश्मनों को हराने के लिए अपने समूह में उपलब्ध विभिन्न कौशलों का प्रयोग करें। इसके मुख्य गेम मोड में, आप लड़ाई के बीच में इस मजेदार RPG की रहस्यमय पूर्वकथा के बारे में भी जान सकते हैं।
इस गेम में पात्रों की एक विशाल सूची है, और हर पात्र के पास अपनी विशेष क्षमता भी है। यदि आप इस गेम में दूर तक जाना चाहते हैं तो एक संतुलित टीम बनाना महत्वपूर्ण है। अन्य RPG की तरह, इसमें भी आप अपने पात्रों का स्तर बढ़ा सकते हैं और उनकी शक्ति बढ़ाने के लिए उन्हें विभिन्न वस्तुओं से लैस कर सकते हैं। आप कहानी मोड के साथ-साथ विशिष्ट गचा प्रणाली के जरिए भी पात्रों की भर्ती कर सकते हैं।
Last Hero एक मजेदार, बारी-आधारित RPG है जिसमें Borderland फ्रैंचाइज़ी के समान ही दिलचस्प पात्रों से भरी एक दुनिया है। इस गेम में अद्भुत ग्राफिक्स और ढेर सारे मिशन और गेम मोड उपलब्ध हैं जिनका भरपूर आनंद लिया जा सकता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Last Hero के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी